गांव काकड़ोली में मतदान के प्रति जागरूक करते स्वीप टीम के सदस्य।
बाढड़ा। लोकसभा चुनाव में 25 मई को महिलाओं की भागीदारी शत-प्रतिशत रहे, इसके लिए स्वीप टीम ने गांव काकड़ोली हुक्मी में महिला मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यापिका सुशीला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि मजबूत लोकतंत्र के गठन के लिए मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है।
सुशीला देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने मत का प्रयोग स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के करना चाहिए, जिससे सशक्त सरकार गठन करने में अपना योगदान दे सकें। महिलाएं अगर जागरूक होंगी तो परिवार एवं समाज भी जागरूक होगा। हरपाल आर्य ने बताया कि मताधिकार का प्रयोग करते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। इस अवसर पर स्वीप टीम सदस्य सुंदरपाल फौगाट, सरिता, पूनम, मुकेश, चंद्र, सुशीला आदि महिलाएं उपस्थित रहे।
अपने तक सीमित न रहे, सोच-समझकर करें मतदान
चुनाव के दौरान हर व्यक्ति अपने फायदे के बारे में सोचता है, लेकिन मेरा मानना है कि केवल अपने तक ही सीमित न रहे, बल्कि देश व जिले के बारे में सोचना चाहिए। अगर समग्र विकास होगा तो उसमें सबका फायदा होगा। मेरा वोट उसी के लिए होगा, जो प्रत्याशी जिले को दूषित पानी से मुक्ति दिलाएगा। शहर में घरों से निकलने वाले दूषित पानी की अभी तक उचित व्यवस्था नहीं हुई है। बारिश के समय शहर के हालात बदतर हो जाते हैं। हमें चुनाव में हर हाल में वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। देश की सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देना है। - विकास शर्मा, समसपुर, चरखी दादरी।