फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूषित पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों में रोष

Sun, 05 May 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा के गांव धनासरी में गली में भरा दूषित पानी।
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव धनासरी में दूषित पानी की निकासी न होने पर ग्रामीणों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीण ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप, विकास, नरेश, आनंद, नवीन, ललीत, संजय आदि ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी की निकासी के लिए अस्थायी तौर पर सड़क के पास एक गड्ढ़ा खोद रखा है, जो पिछले दो वर्ष से अधिक समय से बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढ़ा सड़क के साथ में होने के कारण यहां हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। दूषित पानी भरा होने के कारण आसपास घरों में हर समय दुर्गंध बनी रहती है। इसके कारण लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन



पूर्व सरपंच महेश ने बताया कि गांव में दूषित पानी की निकासी के लिए कोई जगह नहीं है। यह पानी पहले किसी के खेतों में जाता था, अब सड़क के पास में गड्ढा खोद रखा है, ताकि इसमें पानी जाता रहे। अब पिछले कुछ समय से गड्ढा पानी से भरा हुआ है। इससे परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने समाधान की मांग की है। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें