फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। विभाग और प्रशासन के उदासीन रवैये से खफा झोझूकलां के ग्रामीणों ने सोमवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान की अगुवाई में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न केवल स्वास्थ्य विभाग लापरवाही कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि जन स्वास्थ्य विभाग का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो लोग कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान नेता राजू मान ने कहा कि बड़ी लागत से तैयार हुआ झोझूकलां का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महज सफेद हाथी बनकर रह गया है। साधारण मरीज को भी इलाज देने की बजाय रेफर कर दिया जाता है। हालात इस कदर गंभीर है कि मुफ्त दवा मिलना तो दूर भीषण गर्मी में मरीजों को पीने के पानी के लाले पड़े हैं। उन्होंने कहा कि रात में डॉक्टरों के उपलब्ध न होने की शिकायत ग्रामीण कई बार कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि लैब में टेस्टिंग की व्यवस्था भी नाममात्र की है।
राजू मान ने कहा कि झोझू कलां में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग को लेकर लोगों में बड़ा रोष है। पीने के पानी की मेन लाइन कई जगह से टूटी हुई है, जिससे मिक्सिंग की समस्या बनी हुई है और इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले झोझू बस स्टैंड के बाहर लाखों की लागत से लगाया गया आरओ प्लांट हफ्ते भर भी नहीं चल पाया। उसके साथ बनाए गए शहीद पार्क का दस दिन पहले सिर्फ नाम का उद्घाटन कर दिया गया, लेकिन उसका मुख्य गेट न होने के कारण बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इस अवसर पर राजेश कुमारी, कृष्णा देवी, सतबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, जगदीश सांगवान, हवासिंह, राजेन्द्र कलाली, अभयराम, संदीप, सतेंद्र, छोटन, अमन, योगेश, संदीप मेहड़ा, नरेश, रोशनी, मेवा, बिमला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें