फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अनियमितता बरतने का आरोप लगा ग्रामीणों ने बंद करवाया सड़क निर्माण कार्य

Sun, 03 Mar 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से गांव मांढ़ी केहर से जगरामबास तक सड़क बनाई जा रही है। इसमें अनियमितता बरतने का आरोप लगा रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने विभाग के जेई और ईई को निर्माण सामग्री में गुणवत्ता की कमी बताई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सरपंच अशोक कुमार, मंजीत, प्रीतम शर्मा की अगुवाई में दो गांवों के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगा काम को बंद करवा दिया। इन लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण न होने से जनता परेशान थी। सड़क निर्माण कार्य लगातार नहीं करवाया जा रहा है। इसके बावजूद घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने से सड़क जल्दी टूटने का खतरा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मापदंड के हिसाब से सड़क की ऊंचाई और चौड़ाई नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि गुणवत्ता के अनुसार निर्माण सुनिश्चित होने तक सड़क का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर मास्टर सुनील, जयपाल सिंह, बलबीर, पवन जांगड़ा, रामरूप प्रजापत, नवीन, राज सिंह, सोमबीर, अतर सिंह, रणबीर डांगी आदि ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें