फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीवर परियोजना का काम शुरू, पेयजल का टेंडर भी खुला

Sun, 03 Mar 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पिछले एक दशक से पेयजल और सीवर समस्याओं का दंश झेल रहे शहरवासियों को जल्द ही इससे छुटकारा मिलेगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर परियोजना पर काम शुरू कर दिया है, जबकि पेयजल परियोजना का टेंडर भी खुला दिया गया है। इन दोनों परियोजनाओं पर 215 कराेड़ की राशि खर्च होगी।
शहर में सीवर और पेयजल सबसे बड़ी समस्या है। इन दोनों समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सरकार के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग चरणों में परियोजनाओं के एस्टीमेट तैयार कर भेजे थे। लंबे समय तक ये एस्टीमेट मुख्यालय अटके रहे और कुछ समय पहले ही इन्हें मंजूरी मिली है। सीवर समस्याओं के समाधान के लिए करीब 100 करोड़ के टेंडर अलॉट होने के बाद धरातल पर काम शुरू हो चुका है। अगले तीन-चार माह के अंदर सीवर परियोजना पर काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जल्द ही 115 करोड़ की पेयजल परियोजना पर भी काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर खुल गया है। सीवर-पेयजल परियोजनाएं पूरी होने से एक लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



गांधी नगर से एसटीपी तक लाइन डालने की परियोजना जुलाई में होगी शुरू
सीवर परियोजनाओं की बात करें तो एक परियोजना को छोड़कर बाकी सभी पर काम जून तक पूरा हो जाएगा। गांधी नगर से समसपुर एसटीपी तक डाली जाने वाली लाइन का काम जुलाई में शुरू होगा। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि काम शुरू होने के बाद जल्द ही इसे भी पूरा करवा दिया जाएगा।


यह होने है क्या काम
पेयजल परियोजना : करीब 115 करोड़ की पेयजल परियोजना से शहर के जलघरों की पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाई जानी है। इसके अलावा घिकाड़ा जलघर को अपग्रेड किया जाना है। जलघरों से बूस्टिंग स्टेशन तक स्वतंत्र लाइन और वार्डाें में जरूरत अनुसार नई पेयजल लाइन डाली जानी है। नहर से जलघर तक भी नई लाइन डाली जानी है और दो नए बूस्टिंग स्टेशन भी बनने हैं।

सीवर परियोजना : 100 करोड़ की सीवर परियोजना के तहत मुख्य लाइनें डालनी हैं। इसके अलावा शहर में दो नए पंपिंग स्टेशन भी बनने हैं। डूंगरवाला जोहड़ से लेकर समसपुर एसटीपी तक नई लाइन डाली जाएगी। इस पर काम तेजी से चल रहा है। रोहतक फाटक के नीचे से सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। मुख्य सड़कों और गलियों में जर्जर सीवर लाइन भी बदली जानी है।


जलघर में टैंक निर्माण के लिए करवाई पेड़ों की कटाई
शहर की पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए जलघर परिसर में अतिरिक्त टैंक बनने हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने टैंक निर्माण के लिए चंपापुरी जलघर में पेड़ों की कटाई करवाकर जगह को साफ कर दिया है। जल्द ही टैंक निर्माण के लिए खोदाई कार्य शुरू हो जाएगा। पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ने के बाद शहर में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन




सीवर परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है जबकि पेयजल परियोजना का टेंडर खुल चुका है। जल्द ही पेयजल परियोजना पर भी काम शुरू हो जाएगा। स्ट्रॉम वाटर परियोजना का काम पूरा होने की कगार पर है और सीवर परियोजनाएं भी अगले तीन से चार माह में पूरी करवा दी जाएंगी। - मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें