फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में मूल-प्रमाण पत्रों का सत्यापन आज से

विज्ञापन
कॉलेज परिसर में आवेदन करवाती छात्रा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन जहां सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी वहीं दूसरे दिन सर्वर ठीक चलने से उन्हें राहत मिली। वहीं, कॉलेज प्रबंधन की ओर से बुधवार से मूल प्रमाण पत्रों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को पोर्टल में तकनीकी बाधा आने पर आवेदन करने में उम्मीदवारों को कठिनाई आई। काफी विद्यार्थियों को मायूस होकर लौटना भी पड़ा, लेकिन मंगलवार को स्थिति ठीक रही। सर्वर ठीक चलने से विद्यार्थी आरामदारी से अपना पंजीकरण करवा सके। दूसरी ओर कॉलेज स्टाफ की ओर से मूल प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य 18 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। यह जांच कार्य 28 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी।
इन मूल प्रमाण पत्रों को होगी जांच
मूल प्रमाण पत्रों के तहत दसवीं-बारहवीं प्रमाण पत्र, जाति एवं रिहायशी प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी सहित अन्य निर्धारित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जनता कॉलेज के एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि एडमिशन की प्रक्रिया में बाधा आने पर उम्मीदवार कॉलेज से परामर्श ले सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपने विवरण की अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी कॉलम में त्रुटि न की जाए। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, ताकि आवेदन रद्द न होने पाए।
विज्ञापन

ऑनलाइन ही जमा करवाए फीस
डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए कॉलेज में आने की जरूरत नहीं है। वे ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवाएं। जनता कॉलेज में कलां संकाय में 560 सीटों पर एडमिशन होने हैं। बीएससी संकाय में 180 सीटें हैं।
लिंक अपडेट न होने से आवदेन का नहीं चला पता
डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अब तक कितने आवेदन आए हैं इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। पोर्टल पर यह लिंक अभी अपडेट नहीं किया गया है। बुधवार से कॉलेजों में आवेदनों की संख्या का आंकड़ा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें