फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के 26 दिन बाद ग्राम सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्थानांतरण के बावजूद रिकॉर्ड और 11 लाख की राशि जमा न करवाने पर निलंबन की कार्रवाई का सामना कर रहे बौंदकलां क्षेत्र के एक ग्राम सचिव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने ग्राम सचिव राहुल के खिलाफ धारा 409, 120-बी और 420 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विभाग को अंदेशा है कि जिन पंचायतों का ग्राम सचिव के पास चार्ज था, उनमें से दो के रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन

बौंदकलां खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र क्रमांक- 2352 में ग्राम सचिव राहुल के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की। यह पत्र उन्होंने गत पांच अगस्त को लिख था और बौंदकलां थाना पुलिस ने 16 अगस्त को इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। बीडीपीओ के शिकायत पत्र अनुसार उपायुक्त ने ग्राम सचिवों के स्थानांतरण के लिए 16 जून को किया था। इसके बावजूद ग्राम सचिव राहुल ने पंचायतों का रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया। ग्राम सचिव को विभागीय अधिकारी कई बार लिखित और मौखिक हिदायत दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उक्त ग्राम सचिव ने नए ग्राम सचिव को रिकॉर्ड नहीं दिया। सांजरवास ग्राम पंचायत से संबंधी एक जांच एसडीएम के पास अभी विचाराधीन है। उस संबंध में भी बार-बार मांग करने के बावजूद ग्राम सचिव रिकॉर्ड नहीं देने में आनाकानी कर रहा है। ग्राम सचिव की लापरवाही और मनमानी के चलते उपायुक्त गत 22 जुलाई को उसे निलंबित कर चुके हैं।
बीडीपीओ ने पुलिस शिकायत में बताया कि सांजरवास में शामलाती भूमि की 11 लाख में नीलामी हुई थी। इस राशि को ग्राम सचिव ने खजाने में जमा न करवाकर अपने पास रखा और गत 30 जून तक भी राशि जमा नहीं करवाई। ऐसे में बीडीपीओ ने ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं होने का अंदेशा जाहिर किया है।
विज्ञापन

पांच पंचायतों का था चार्ज
निलंबन की कार्रवाई का सामना कर रहे ग्राम सचिव राहुल के पास बौंद कलां, हिंडोल, मिसरी, निमडी व सांजरवास का चार्ज था। इन पंचायतों में से सांजरवास पंचायत के एक मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रिकॉर्ड मुहैया न होने से उनकी जांच भी आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें