फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 22 आभूषण हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कादमा के समीप स्लम बस्ती की एक झुग्गी में चोरी की वारदात को पुलिस ने एक दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गहनों की बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सारंगपुर निवासी जोधाराम उर्फ जोगेंद्र व कादमा निवासी ओमबीर उर्फ मिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मूलरूप से राजस्थान के भाटो की ढाणी निवासी एवं फिलहाल कादमा के समीप रहने वाले बिशनाराम ने तीन जनवरी को बाढड़ा थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी झुग्गी से करीब ढाई किलो चांदी और नौ तोले सोने के गहने चोरी हुए हैं। शिकायत में उसने जोधाराम और ओमबीर नामक दो लोगों पर इसका शक जाहिर किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार जनवरी को बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सख्ताई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चोरी करने की वारदात कबूल ली और पुलिस को बरामदगी भी करवा दी।
चांदी के 17 तो सोने के पांच गहने हुए बरामद
आरोपियों ने चांदी के 17 गहने बरामद करवाए हैं जिनमें हमेल, कांडली, तागड़ी, पाजेब, गजरा, हाथ के कंगन, छैलकड़े, कातरिया, एक जोड़ी टोपस, एक बकल, एक बाजूबंद, तीन चूड़ी, एक हथफूल, दो कांगणी, एक मंगलसूत्र शामिल हैं। आरोपियों से सोने के पांच गहने बरामद हुए हैं, जिनमें कंठी, नथ, कानों की बुजली, गोखरु व ताबीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें