फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टक्कर के बाद ट्रैक्टर और डंपर में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 14 Dec 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे में जला डंपर और ट्रैक्टर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर इमलोटा के समीप डंपर और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे से डंपर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। ट्रैक्टर भी आग की लपटों की चपेट में आ गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गनीमत है कि हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बच गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक डंपर दादरी से दिल्ली की तरफ जा रहा था। डंपर सीएनजी संचालित था। इमलोटा के समीप पहुंचने पर डंपर एक ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे से डंपर में शार्ट-सर्किट हुआ और इसमें आग लग गई। वहीं, दूसरे चालक भी अपना ट्रैक्टर वहां से नहीं निकाल पाया और आग बढ़कर ट्रैक्टर तक पहुंच गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान मामले की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर और डंपर में लगी आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक दोनों वाहनों में काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें