चरखी दादरी के बाढड़ा के गांव कारी धारणी स्थित मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान वीरवार को धातुओं की प्रचाीन वस्तुएं मिली हैं। ये वस्तुएं आकार में कुल्हाड़ी और लोहे के छल्लों जैसी हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि है कि ये धातु की वस्तुएं कितनी प्राचीन हैं। वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस ने पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार कारी धारणी में जल संरक्षण के लिए टैंक बनाया जाना है। इसके लिए बाबा जोड़नाथ मंदिर परिसर में जेसीबी से खुदाई की जा रही है। जेसीबी के जरिये ये काम किया जा रहा है। वीरवार को ऑपरेटर ने जेसीबी से जब खुदाई की तो करीब 15 फुट नीचे पत्थर व अज्ञात धातु से निर्मित कुछ वस्तुएं मिली। इसके चलते ऑपरेटर ने खुदाई रोक दी और तत्काल सरपंच को सूचित किया। सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्राचीन वस्तुएं मिलने की जानकारी डायल 112 पर दी। इसके बाद जुई थाना की डायल 112 टीम कारी धारणी पहुंची और प्राचीन वस्तुओं का अवलोकन करने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस व प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को भी दी गई।
एसडीएम और नायब तहसीलदार भी पहुंचे मौके पर
कारी धारणी में प्राचीन समय की कुल्हाड़ी और अन्य वस्तुएं मिलने की सूचना पाकर बाढड़ा एसडीएम सुरेश कुमार और नायब तहसीलदार अमरनाथ भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने फिलहाल सभी वस्तुओं को अपने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभात्से इनकी जांच करवाने का फैसला लिया है।
ग्रामीण बोले: काफी प्राचीन हैं वस्तुएं
कारी धारणी सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह, संदीप, सतबीर व धर्मपाल आदि ने बताया कि गांव में खुदाई के दौरान प्राचीन वस्तुएं मिलना चर्चा का विषय बना है। उन्होंने बताया कि ये वस्तुएं काफी प्राचीन हैं और ग्रामीण काफी अचंभित हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन वस्तुओं की पुरातत्व विभाग से जांच करवानी चाहिए।
अधिकारी के अनुसार
पुरातत्व विभागगो हमने सूचित कर दिया है। इन वस्तुओं की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि ये कितनी पुरानी हैं और किस धातु से बनी हैं।
-सुरेश कुमार, एसडीएम, बाढड़ा।