फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: होटल से दस हजार चोरी का आरोप लगाने पर युवक ने फंदा लगा दी जान

Fri, 17 May 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। होटल से दस हजार रुपये चोरी का आरोप लगाने पर युवक ने फंदा लगा जान दे दी। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी होटल संचालक और उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तालू निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। उसका बड़ा लड़का मोहित (22) आदमपुरा ढाढी चरखी दादरी में रामबीर फौजी के होटल पर पिछले दस माह से काम कर रहा था। दो दिन पहले ही उसका बेटा घर आया था। उस समय वह काफी परेशान था। उसके बेटे मोहित ने बताया था कि रामबीर फौजी व उसके बेटे कृष्ण ने उस पर होटल से दस हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया है। उसके बेटे के खिलाफ झोझू पुलिस थाना में शिकायत भी दे दी वहीं फोन कर उसके बेटे को आरोपी परेशान करते रहे।
उसने बताया कि उसके बेटे मोहित ने बार-बार मना करने पर भी उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और उसे देख लेने की धमकी दी। इसी से आहत होकर उसके बेटे ने घर के चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह छह बजे रमेश व भाई नरेश की पत्नी बिमला ने ऊपर जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से अंदर झांककर देखा तो मोहित पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि मृतक के पिता रमेश की शिकायत आरोपी होटल संचालक रामबीर फौजी व उसके बेटे कृष्ण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें