फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नकाबपोशों के हमले में तीन घायल, 1.47 लाख रुपये चोरी

Fri, 17 May 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। चार नकाबपोश व्यक्तियों ने गांव कादमा में रात को सो रहे परिवार पर हमला कर 1.47 लाख रुपये चोरी कर लिए। हमले में घायल महिला ने घटना के 17 दिन बाद बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कविता ने बताया कि गत 29 अप्रैल की रात वह, उनका बेटा रौनक और देवर जयभवान घर पर मौजूद थे। उसी दौरान रात करीब एक बजे चार नकाबपोश लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने कल्हाड़ी और डंडों से उन पर हमला कर दिया। जब उन्होंने बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आए और उनका बचाव किया। उन्हें धमकी देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों पर घर से 1.47 लाख रुपये चोरी करने का भी आरोप है। हमले में उन तीनों को काफी चोट आई। गोपी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दादरी रेफर किया गया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

17 लाख की ठगी का आरोप लगाकर एसपी को दी शिकायत

चरखी दादरी। जिले के गांव बेरला निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को ठगी मामले में एसपी पूजा वशिष्ठ से मुलाकात की। उक्त पक्ष ने निहालगढ़ निवासी व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठगने और कार्रवाई करवाने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बेरला वासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निहालगढ़ निवासी एक व्यक्ति उससे मिला था। उसने उसके दोनों बेटों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके अलावा भी गांव के अन्य लोगों से ठगी की गई है। एसपी ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें