फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर और पेयजल समस्याओं का समाधान न होने पर समिति ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
बैठक में मौजूद जनआंदोलन समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनआंदोलन समिति ने रविवार को बैठक कर शहर में बनी सीवर व पेयजल समस्याओं पर मंथन किया। इस दौरान सीमित पदाधिकारियों ने प्रशासन और सरकार के ढुलमुल रवैये पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने समस्याओं को समाधान न होने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इससे पहले सीमित के पदाधिकारी जनसमस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को एक बार डीसी प्रदीप गोदारा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भी संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अगला कदम उठाया जाए।
विज्ञापन

रविवार को हुई सीमित की बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल कार्यकारी प्रधान एवं निवर्तमान पार्षद रविंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण दादरी की जनता जलभराव, सीवर जाम, दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सामने प्रशासन द्वारा किए गए सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। किराये पर मंगवाई गई सुपर शकर मशीन वापस भेजे डेढ़ माह हो चुका है, लेकिन विभाग ने अब तक जिले के लिए नई सुपर शकर मशीन की खरीद नहीं की है। बैठक में ड्रेन नंबर आठ में पानी ले जाने वाली पाइप लाइन के कार्य का प्रगति रिपोर्ट, डूंगर वाला जोहड़ की छंटाई व आगे की योजना और ब्लॉक सीवर लाइन पर मंथन किया गया। रविंद्र गुप्ता ने बताया कि जनसमस्याओं और इन मांगों को लेकर बुधवार को समिति पदाधिकारी डीसी से मिलेंगे और इसके बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर रविवार को शहर में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
एक सप्ताह से जेटिंग मशीन खराब
नितिन जांघू ने कहा कि एक सप्ताह से जेटिंग मशीन खराब खड़ी है और इसके चलते सीवर ब्लॉकेज नहीं खुल पा रही हैं। बारिश के दौरान शहर में हुए जलभराव के चलते लोगों को अब डेंगू से जूझना पड़ रहा है। गांधीनगर अंडरपास और मॉडल राजकीय विद्यालय परिसर में आज भी बारिश का पानी भरा हुआ है, लेकिन प्रशासन और विभाग रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव वालीं जगहों पर बोरवेल खुदवाने की उठाई मांग
बैठक में निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम श्योराण, जयभगवान मस्ताना, दिनेश बब्बू व राहुल मराठा आदि मौजूद रहे। सभी ने एकमत से कहा कि जहां-जहां भी बारिश का पानी खड़ा है वहां पर बोरवेल खुदवाएं और बोरवेल के माध्यम से पानी निकालने का कार्य सुचारु रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें