फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जर्जर और कच्ची गलियों व दूषित पेयजल आपूर्ति बनी परेशानी का सबब

Sat, 02 Mar 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-17 के लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी लोगों को जर्जर गलियों, दूषित पेयजल आपूर्ति और जलभराव संबंधी समस्या से राहत नहीं पा रही। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड-17 की आबादी करीब 4 हजार है। वार्ड के स्वर्ण शताब्दी पार्क के सामने जल निकासी के प्रबंध नहीं हाने से गली में पिछले 4 साल से दूषित पानी भरा हुआ है। चरखी दरवाजा से पुराना सिविल अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क की हालात लंबे समय से दयनीय बनी है। हालात ऐसे हैं कि गड्ढों में संतुलन खोकर दुपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। वार्ड में लगभग 15 गलियां कच्ची होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। वार्ड के विमान पतन वाली गली में कई स्थानों से इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी पड़ी हैं। वार्ड के कुछ क्षेत्र में नियमित सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते यहां गंदगी की भरमार है।

लोग बोले- लंबा समय बीतने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
- गली में पिछले 4 साल से सीवर ओवरफ्लो करके रहे हैं, इसके चलते दूषित पानी भरा हुआ है। सफाई कर्मचारी भी कई दिनों तक नजर नहीं आते, जिसके चलते वार्ड में गंदगी फैली रहती है। स्थानीय लोग स्वयं अपने घरों के सामने नालियां साफ करने को मजबूर हैं। - जसवंत सिंह, वार्डवासी
विज्ञापन


वार्ड की कई गलियां कच्ची होने के जलभराव रहता है और इसके चलते स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबा समय बीतने के बाद शहरी सरकार ने गलियों को पक्का नहीं करवाया है।
-भूप सिंह पूनिया, वार्डवासी

वार्ड में बनी कई गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी हुई हैं, जिसके चलते गड्ढे बन जाने से बारिश का पानी भर जाता है। नगर परिषद अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - महाबीर, वार्डवासी

चरखी दरवाजा से पुराना सिविल अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क पिछले दो सालों से जर्जर है। लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं करवाया है। यहां से गुजरना दोपहिया वाहन चालक के लिए खतरे से खाली नहीं है। - जयबीर लाठा, वार्डवासी

वार्ड में पिछले 20 माह के 10 लाख रुपये के मरम्मत के कार्य करवाए गए हैं। वार्ड के अनेक क्षेत्रों में लगभग 1500 फुट लंबी सीवर लाइन डलवाई जा चुकी है। वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं और जनसमस्याओं का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा। - सुधीर स्वामी, पार्षद, वार्ड-17
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें