फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में बही भक्ति की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव जावा में आचार्य गौरव दीक्षित महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुुरू हुई। महिलाओं ने कलश के साथ परिक्रमा की। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संजीव मंदोला ने यात्रा का शुभारंभ किया। धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा में भक्ति की धारा बहने से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

भागवत कथा के मुख्य परीक्षित महावीर यादव व अजीत यादव ने भागवत व भगवान कन्हैया का पूजन किया। आचार्य गौरव दीक्षित महाराज ने बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से देवी-देवताओं को प्रसन्न कर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा शुुरू की गई है। कथा 13 जुलाई तक चलेगी। आचार्य गौरव दीक्षित महाराज ने भक्तों को भागवत सुनाई। संजीव मंदोला ने बताया कि सनातन धर्म को बचाने एवं समाज को सुसंगठित करने के लिए समाज में ऐसे धार्मिक आयोजन होने चाहिए। इस अवसर पर सुनीता रामलवास, अनीता, निर्मला, भतेरी, राजबाला, रशमी, सतवंती, मनोज, संजू, सविता, रामरती, मणि, शीला, सुमित्रा, बबली, सुनीता, सुमन, संतोष, जीवनी, पूजा, मीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो= 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें