फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 17 अगस्त तक हर घर में फहराया जाएगा राष्ट्र ध्वज:डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा का व्यापक अभियान चलाने जाएगी। इस दौरान जिले के सभी घरों पर आठ दिन तक राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ लहराया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस संबंध में उपायुक्त श्यामलाल पूनिया व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। इस अभियान का प्रचार-प्रसार करवाने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पूरा देश शान से इस बार 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से बात करें और हर घर तिरंगा के बारे में जानकारी दें। सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए इस अभियान में शरीक होना जरूरी है। उपायुक्त ने बताया कि दादरी जिला में एक लाख 40 हजार परिवार हैं। शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, राजस्व विभाग आदि के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह प्रयास किया जाएगा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से तिरंगे झंडे बनवाएं जाएं। इस दौरान गांव-गांव में जन जागरूकता रैलियां भी तिरंगा झंडा लगाने के लिए निकाली जाएंगी। वीडियो कांफ्रेंस के समय एसडीएम अनिल यादव, बाढड़ा एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, डिप्टी डीईओ जलधीर कलकल, सुशासन सहयोगी दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें