फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, कार सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर अचीना ताल के समीप वीरवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने सामने से कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार समसपुर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। अचीना ताल चौकी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बेटे के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में समसपुर निवासी अमित फौगाट ने बताया कि उसका पिता रणबीर उसके भाई की गाड़ी लेकर वीरवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे झज्जर किसी काम से जाने के लिए घर से निकला था। अचीना ताल के समीप पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसके पिता की कार को टक्कर मार दी। हादसे में रणबीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए उसे अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अचीना ताल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें