फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग को दिए सुपर शकर मशीन मंगवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे समय के बाद दादरी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति हो गई है। यह कार्यभार संजीव कुमार त्यागी को दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को नवनियुक्त कार्यकारी अभियंता और अधीक्षक अभियंता ने लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त प्रदीप गोदारा से मुलाकात की। उपायुक्त ने दोनों अधिकारियों को जल निकासी का कार्य शीघ्र करवाए जाने और सुपर सकर मशीन को दादरी में शीघ्र लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारु होनी चाहिए और पानी की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। अधीक्षक अभियंता जसवंत सिंह ने उपायुक्त को कहा कि दादरी से संबधित कार्ययोजनाएं चंडीगढ़ भिजवाई जा रही हैं और उन पर काम हो रहा है। नए कार्यकारी अभियंता एसके त्यागी ने उपायुक्त को बताया कि शनिवार तक सुपर सकर मशीन दादरी आ जाएगी। इसके अलावा फिलहाल जो समस्याएं हैं, उनका शीघ्र निदान करने का पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का भी निवारण किया जाएगा। इस अवसर पर दादरी के नगराधीश अमित मान व तहसीलदार बंसीलाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें