फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रसेन जयंती के अवसर पर वीरवार को अग्रवाल सभा ने नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारंभ वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से महाराजा अग्रसेन के मुख्य द्वार से किया गया।
विज्ञापन

विनोद गर्ग ने बताया कि शोभा यात्रा पुरानी अनाज मंडी, अग्रसेन धर्मशाला, आश्रम रोड, लाला लाजपतराय चौक, काठमंडी, आदर्श धर्मशाला, हीरा चौक, अग्रवाल भवन, सरदार झाडू सिंह चौक, भगवान परशुराम चौक, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड, अग्रसेन चौक से वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुरुग्राम के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य समाज के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में बतौर सम्मानित अतिथि लख्मीचंद बधवानिया, मोतीलाल गोयल रहे। विनोद गर्ग ने बताया कि अग्रवाल सभा के प्रधान विष्णु कुमार ने अतिथिगण का स्वागत किया।
विज्ञापन

उमेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ही सबसे पहले अहिंसा व समाजवाद की नींव रखी। एक ईट व एक मुद्रा के नियम का प्रतिवादन कर उन्होंने आपसी भाईचारा और समानता की नई मिसाल कायम की। शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजा, शहनाई वादन के अलावा आकर्षक झांकियां निकाली गई।
शोभा यात्रा में ईश्वरचंद्र अधिवक्ता, अर्जुनलाल बजाज, गंगाराम बिरोहडिय़ा, रविंद्र सिंह गुप्ता, बलराम गुप्ता, रेखराज देवसरिया, रविंद्र शिलगर, कृष्ण मकड़ानिया, राधेश्याम गर्ग, राजकुमार मित्तल, रामनिवास झिंझरिया, नरेश, हरिराम खुडानिया, नरेश चेतनपुरिया, प्रवीण मित्तल, राजकुमार गोयल, पवन गुप्ता, मुकेश बिंदल, महेश गुप्ता, रेखराज, प्रकाशचंद, नरेश, विजय, नरेश कुमार, संजीव जैन, बिशंबर, जगदीश ऐरण, पवन, मितेश कांहोरिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें