फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर किया सात राजकीय स्कूल का नामकरण

विज्ञापन
कुश्ती दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवातीं विधायक नैना चौटाला और उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर करने की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत सोमवार को जिले के सात राजकीय स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखे गए हैं। इन स्कूलों को नामकरण बाढ़डा की विधायक नैना चौटाला और उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव खेड़ी बूरा के राजकीय विद्यालय का नाम वीर चक्र विजेता कैप्टन खजान सिंह, गांव झोझू खुर्द के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद जगत सिंह, राजकीय उच्च विद्यालय माई खुर्द का नाम शौर्य चक्र विजेता शहीद सतीश कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव चांगरोड का नाम शौर्य चक्र विजेता शहीद रायसिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदौला का नाम शहीद छोटेलाल, राजकीय उच्च विद्यालय बालरोड का नाम शहीद चंदगीराम और राजकीय उच्च विद्यालय का नाम शहीद सूरत सिंह के नाम पर रखा गया है। उपायुक्त प्रदीप गोदारा के साथ विधायक नैना सिंह चौटाला ने खेड़ी बूरा स्कूल में वातानुकूलित आधुनिक पुस्तकालय, ओपन जिम, स्टेडियम, फिरनी की सड़क, स्मार्ट क्लासेज व विद्यालय भवन सुंदरीकरण के कार्य का मुहूर्त व अनावरण किया। खेड़ी बूरा की ओर से विधायक नैना सिंह, उपायुक्त प्रदीप गोदारा, राजेंद्र लितानी, जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका व दादरी माइनिंग एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसोला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शीला भ्याणा, दादरी एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह, बीडीपीओ रोशनलाल श्योराण, राजेश ढिल्लू, सूरज बैनीवाल आदि मौजूद रहे।
दादरी की धरती रणबांकुरों की : नैना सिंह
गांव घसोला और खेड़ी बूरा में राजकीय विद्यालयों का नामकरण अमर जवानों के नाम से करते हुए विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी की माटी ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया है। यह धरती रणबांकुरों की है। गांवों में राजकीय विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों के नाम से किए जाने पर इनकी यादगार सदैव अमर रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी भी दृष्टि से बाढड़ा हलके को पिछड़ा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव घसोला में पानी की समस्या के समाधान के लिए बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से जलघर तक उच्च क्षमता की मोटर से पानी पहुंचाया जाएगा। लोहारु कैनाल पर आधारित करोड़ों रुपयों की नई परियोजना तैयार की गई है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि यहां जिलास्तरीय मेडिकल कॉलेज बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने 25 लाख की लागत से गांव के खेल मैदान का निर्माण कार्य, पांच लाख रुपये अनुसूचित वर्ग की चौपाल और तीन लाख रुपये से कमरा बनवाने के कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शेड बनवाने की घोषणा की
विधायक नैना सिंह ने गांव खेड़ी बूरा के बाबा सीतानाथ धाम पर माइनिंग एसोसिएशन के सहयोग से शेड बनवाने की घोषणा की। वे यहां कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सांगू धाम पर गेट बनवाने, गांव की फिरनी बनवाने, ग्रे वाटर मैनेजमेंट स्कीम के आधार पर दूषित पानी की निकासी का प्रबंध करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें