फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य दो सड़क हादसों में भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छपार और बिरही कलां के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने श्रमिक को टक्कर मार दी और हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छपार निवासी अनिल (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई अजय के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अजय ने बताया कि वे तीन भाई थे, जिनमें मृतक अनिल दूसरे नंबर का था। वह श्रमिक था और लावणी कार्य के लिए छपार से बिरही कलां आ रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। अनिल विवाहित था और उसका एक साल का बेटा है।
चरखी के समीप ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
दादरी-भिवानी रोड पर पैंतावास के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फतेहगढ़ निवासी बाइक सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार घायल दीपक दादरी में किराना स्टोर चलाता है और रविवार सुबह वह किसी काम से पैंतावास कलां की ओर जा रहा था और उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार दो व्यक्ति घायल
दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर रविवार सुबह एक ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टैंपों सवार दो लोग घायल हो गए और उनमें से एक को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इस मामले में भी सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों की पहचान ढाणा नरसहान निवासी दयानंद व वाहन चालक सुनील के रूप में हुई है। वे दोनों किराना का सामान लेकर भिवानी से दादरी आ रहे थे और चरखी के समीप दोनों ट्रक के साथ हुई टक्कर में घायल हो गए।

हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपो व मौके पर पंहुची पुलिस ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें