फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, समर्थकों समेत थाने पहुंचे पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 13 दिन पहले एसपी और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में आवाज उठा रहे युवक की वीडियो फेसबुक पर अपलोड करना एक आरटीआई कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। इस मामले में बुधवार को डीएसपी अनिल डुडी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र जटासरा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अपने समर्थकों समेत सिटी थाने पहुंच गए। इतना ही नहीं पूर्व मंत्री पीसीआर के पीछे डेढ़ घंटे तक अस्पताल, थाने और कोर्ट के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

दरअसल एक युवक राहुल ने करीब 13 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में जिला पुलिस और एसपी विनोद कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। इस वीडियो में मुख्य आरोपी राहुल ने एससी-एसटी आरक्षण कोटे पर टिप्पणी भी की थी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी राहुल समेत अन्य के खिलाफ सिटी थाने में एससी-एसटी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे।
इसी मामले में बुधवार को डीएसपी अनिल डुडी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र जटासरा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर फेसबुक पर वह वीडियो अपलोड करने के आरोप थे। जितेंद्र जटासरा की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अपने समर्थकों समेत सिविल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस कार्रवाई को पुलिस की ज्यादती बताया और जितेंद्र जटासरा की रिहाई की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री की डीएसपी से बहस भी हुई। अस्पताल में कोरोना जांच और मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

आरोपी को लेकर यू-टर्न मारती रही पुलिस टीम, पूर्व मंत्री भी गाड़ी से करते रहे पीछा
पुलिस टीम अस्पताल से आरोपी को लेकर सिटी थाने की ओर चल पड़ी। वहीं, पूर्व मंत्री ने भी अपनी गाड़ी में पुलिस टीम के पीछे चल पड़े। मेजबान चौक पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने यू-टर्न लेकर पीसीआर वापस अस्पताल की ओर मोड़ दी। इस पर पूर्व मंत्री ने भी अपनी गाड़ी पीसीआर के पीछे मुड़वा ली। फिर पीसीआर ने पेट्रोल पंप पर जाकर दोबारा से यू-टर्न लिया और सिटी थाने पहुंच गए। पूर्व मंत्री भी वहां पहुंच गए। कुछ देर यहां रोकने के बाद आरोपी को कोर्ट ले जाया गया और पूर्व मंत्री वहां भी पहुंच गए।
पहले एसपी से की बात तो फिर विज को लगाया फोन
सिटी थाने में पूर्व मंत्री की एसपी विनोद कुमार से भी फोन पर बातचीत हुई, लेकिन जितेंद्र जटासरा की रिहाई की मांग सिरे नहीं चढ़ी। इसके बाद उन्होंने थाने से ही अनिल विज को फोन लगाया। अनिल विज से तो सतपाल सांगवान की बात नहीं हो पाई, लेकिन उनके पीए के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखते हुए इसकी जानकारी गृह मंत्री को देने की बात कही।
दादरी पुलिस कर रही अन्याय, दोष सिद्ध करके दिखाए: सतपाल सांगवान
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि इस मामले में दादरी पुलिस अन्याय कर रही है। मैं चुप नहीं बैठूंगा। जरूरत पड़ी तो धरना भी दूंगा। अगर दादरी पुलिस में दम है तो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का दोष सिद्ध करके दिखाए।
22 अप्रैल को सिटी थाने में एससी-एसटी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में बुधवार को वार्ड 18 निवासी जितेंद्र जटासरा की गिरफ्तारी हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने सुनारिया जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अनिल डुडी, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें