चरखी दादरी। मकड़ानी निवासी एक व्यक्ति ने एक आरटीआई कार्यकर्ता पर जांच के नाम पर धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले शख्स ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक, लोकायुक्त हरियाणा और दादरी पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी है।
प्रेस को जारी ब्यान में मकड़ानी निवासी रामौतार ने बताया कि वो पिछले तीन सालों से मकड़ानी में हुए विकास कार्यों के संबंध में जांच करवाना चाहता था ताकि पंचायत द्वारा किए गए गलत कार्यों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत दे सके। इसी दौरान उसकी पहचान एक आरटीआई कार्यकर्ता से हुई। उक्त आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले में जांच करवाने के नाम पर उससे 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। लंबा समय बीतने पर भी कार्रवाई न होने पर उसने रुपये मांगे तो उक्त कार्यकर्ता ने उसे धमकी दी।