फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ धाम तक बनेंगी सड़क,1.30 करोड़ का बजट जारी: राजदीप फौगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ धाम तक बनेंगी सड़क, 1.30 करोड़ का बजट जारी : राजदीप फौगाट
विज्ञापन

रावलधी में सात लाख के बजट से होगा धर्मशाला का जीर्णोद्धार
चरखी दादरी। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव निमली में बाबा सोमनाथ धाम तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये जारी कर दिए है।
पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि गांव निमली निवासी लंबे समय से सोमनाथ धाम तक कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग करते आ रहे थे। सोमनाथ धाम पर हर वर्ष फाल्गुन माह की अमावस्या को धार्मिक कार्यक्रम होता है। कच्चा रास्ता होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव रावलधी में अनुसुचित जाति वर्ग की चौपाल के जीर्णोद्धार के लिए सात लाख देने की घोषणा की गई है।हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने हलके के गांव रावलधी में लोगों की समस्याएं सुनीं। राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जन भावनाओं के अनुरूप अनेक बड़ी परियोजनाएं बनाई जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामनिवास मिर्च, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, रणबीर रावलधी, विष्णु, पवन कुमार, श्रीनिवास, विनोद मौड़ी, हरेंद्र, मनोहर, रजनीश नंबरदार, सत्यवान, नरेश्, प्रवीण पहलवान, सुनील फौगाट उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें