फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से लबालब प्राथमिक पाठशाला, राजकीय कन्या स्कूल में शिफ्ट करने पड़े विद्यार्थी

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में भरा पानी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के विभिन्न भागों के बाद अब राजकीय स्कूल से पानी निकासी करवाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल के अलावा प्राथमिक पाठशाला भी जलमग्न है। इसके चलते शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राइमरी स्कूल के बच्चे राजकीय कन्या स्कूल में शिफ्ट करने पड़े, लेकिन सोमवार शाम तक भी प्राथमिक पाठशाला से पानी निकासी की कवायद शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन

पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को भी सोमवार से स्कूल बुलाने की शुरुआत हो गई है। लघु सचिवालय के पिछली तरफ स्थित प्राथमिक पाठशाला प्रांगण में इस समय पानी भरा हुआ है जिसके चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों को कक्षाओं तक पहुंचना संभव नहीं है। इस समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समाधान होने तक प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों को करीब 500 मीटर दूर स्थित राजकीय कन्या स्कूल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। स्कूल में 185 विद्यार्थी हैं और सोमवार को जलभराव के चलते 70 ही स्कूल पहुंचे। इन विद्यार्थियों को सुबह ही राजकीय कन्या स्कूल में भेज दिया गया और वहां शिक्षकों ने इन्हें पढ़ाई करवाई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाठशाला परिसर से पानी की निकासी होने तक इन विद्यार्थियों की कक्षाएं राजकीय कन्या स्कूल में ही लगाई जाएंगी। अभिभावक जितेंद्र, सुरेंद्र, मोहन, रमेश, फूल सिंह, मंदीप और राकेश का कहना है कि पाठशाला परिसर से पानी निकासी प्रशासन और विभाग को जल्द से जल्द करवानी चाहिए। मौजूदा स्थिति को देखते हुए बच्चों को पाठशाला में भेजने से भी अभिभावक कतरा रहे हैं।
शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल से जारी है पानी निकासी के प्रयास
फिलहाल प्रशासन शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल से पानी की निकासी करवा रहा है। यहां पंप लगाकर पानी का उठान किया जा रहा है और पाइप लाइन के जरिये पानी की आगे निकासी की जा रही है। स्कूल परिसर में पिछले करीब एक माह से पानी भरा हुआ है और राजनीतिक गलियारों में भी यह मुद्दा गूंज चुका है। दूसरी ओर प्राइमरी पाठशाला से पानी निकासी की व्यवस्था का अभी इंतजार है।
विज्ञापन

जल्द ही प्राथमिक पाठशाला से भी पानी की निकासी करवा दी जाएगी। प्राथमिक पाठशाला परिसर में पानी भरने के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विद्यार्थियों की कक्षाएं राजकीय कन्या स्कूल में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

जेपी संभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें