फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नैना चौटाला का घेराव करने जा रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुलिस ने रोका, दो घंटे में तीन बार हुई धक्का-मुक्की

Tue, 04 Jan 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महिला की बजाय पुरुष पुलिसकर्मियों ने डंडों से पीछे धकेला। कइयों को मुक्के तक जड़े। इसके बाद विधायक नैना चौटाला से डेलीगेट मिला।
विज्ञापन
बैरिकेड्स से आगे बढ़ने का प्रयास करने पर रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में मेजबान चौक समीप स्थित जजपा कार्यालय में विधायक नैना चौटाला का घेराव करने जा रहीं आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर्स की सोमवार दोपहर पुलिस के साथ धक्का मुक्का हुई। बैरिकेड से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहीं प्रदर्शनकारियों को पुलिस फोर्स ने आगे नहीं जाने दिया और दो घंटे में उनके तीन प्रयास विफल हुए।

विज्ञापन


तीनों प्रयास में दोनों तरफ से खूब धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने आरोप लगाया कि महिला की बजाय पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें डंडों से पीछे धकेला और धक्का-मुक्की आड़ में कई वर्कर्स को मुक्के भी जड़े। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

दोपहर करीब एक बजे आंगनबाड़ी वर्कर्स और मिड-डे मील वर्कर्स लघु सचिवालय से जजपा कार्यालय के लिए चलीं। दोपहर 1:56 पर वे मेजबान चौक पर पहुंची। चौक से करीब 20 मीटर अंदर चलते ही पुलिस ने उन्हें जजपा कार्यालय से 186 कदम दूर लगाए बैरिकेड पर रोक लिया।
विज्ञापन


शुरुआत में ही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। उसी दौरान उन्हें पता चला कि विधायक नैना चौटाला कुछ देर बाद कार्यालय में आएंगी। इसके बाद वे सड़क किनारे ही बैठकर नारेबाजी करने लगीं।

2:44 पर आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर्स ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने दूसरा का प्रयास किया, जो विफल रहा। इसके ठीक 14 मिनट बाद 2:58 पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बैरिकेड से आगे बढ़ने का तीसरा प्रयास किया और उस दौरान भी वो कामयाब नहीं हो पाईं।

हालांकि तीसरे प्रयास में एक आंगनबाड़ी वर्कर बैरिकेड से आगे बढ़ने में सफल रही, लेकिन उसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ते हुए पीछे धकेल दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए विधायक नैना चौटाला के कार्यालय में आने का इंतजार करती रहीं। साढ़े तीन बजे नैना चौटाला कार्यालय में पहुंची। वहीं, प्रदर्शन के मद्देनजर ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत एसडीएम विरेंद्र सिंह व डीएसपी बली सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विधायक को आना पड़ा रास्ता बदलकर

प्रदर्शनकारी वर्कर्स बैरिकेड पर पुलिस द्वारा रोकने पर सड़क पर ही डेरा डालकर बैठ गईं। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपने के बाद ही जाने की बात कही। उसी दौरान विधायक नैना एक कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यालय आने के लिए मेजबान चौक पर पहुंच गईं। सड़क पर आंगनबाड़ी वर्कर्स बैठीं होने के चलते विधायक को रास्ता बदलकर कार्यालय में पहुंचना पड़ा। हालांकि उस रास्ते पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

पुलिस पर लगाए ये आरोप

आंगनबाड़ी व मिड-डे मील वर्कर्स ने पुलिस कर्मचारियों पर अच्छा बर्ताव न करने के आरोप लगाए। मिड-डे मील वर्कर्स प्रधान बबली ने कहा कि हमें महिला की बजाय पुरुष पुलिसकर्मियों ने धक्के देकर पीछे धकेला। इतना ही नहीं धक्का-मुक्की की आड़ में पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें मुक्के तक मारे हैं।

एसडीएम ने की बातचीत तो डेलीगेट भेजने को हुए राजी

करीब साढ़े तीन बजे एसडीएम विरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी वर्कर्स से बातचीत की। इस दौरान उन्हें विधायक नैना से मिलने के लिए एक डेलीगेट बनाने की बात कही। इस सुझाव को मानते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विधायक नैना चौटाला से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की। डेलीगेट के बाहर आने के बाद ही प्रदर्शनकारी वापस लौटीं।

आंगनबाड़ी वर्कर्स की जो जायज मांगें हैं, उन्हें सरकार जल्द पूरा कर देगी। मेरी इस संबंध में उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से भी बातचीत हो चुकी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स का एक डेलीगेट मुझसे मिला था और उन्हें भी मैंने ये बात बताई है। -नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें