फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: पहलवानों के समर्थन में उतरीं दादरी जिले की खापें , कुश्ती फेडेरेशन अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

Thu, 19 Jan 2023 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैतिक हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है। विभिन्न गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को ही बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सर्वखाप पंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हरियाणा के पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें और अन्य संगठन उतर आए हैं। गुरुवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर इस मसले को लेकर सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में खापों के पदाधिकारियों ने पहलवानों का साथ देने के लिए जंतर-मंतर कूच करने की भी रणनीति तैयार की। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर एक बजे फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत शुरू हुई। पंचायत करीब डेढ़ घंटे तक चली और इसमें विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सर्वप्रथम सांगवान खाप-40 खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। विनेश समेत अन्य बेटियों और बेटों ने जिला, प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इन प्रतिभाओं के साथ ऐसी ओछी हरकतें होना इनके सम्मान पर आघात है। उन्होंने कहा कि दादरी ही नहीं बल्कि प्रदेश की तमाम खापों को इस लड़ाई में साथ देना चाहिए। उन्होंने जल्द जंतर-मंतर पर कूच करने का सुझाव दिया।
 
हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैतिक हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है। विभिन्न गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को ही बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में लिए गए फैसले 
- भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाए।
- पूरे प्रदेश की खापों को साथ लेकर लड़ाई लड़ी जाए और जल्द जंतर-मंतर कूच किया जाए।
- खेल की ABCD न जानने वालों को एसोसिएशन पदाधिकारी बनाने की परंपरा बदली जाए।
- तुरंत प्रभाव से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए।
- इस प्रकरण की जांच किसी रिटायर्ड जज से करवाई जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें