चरखी दादरी। खेत में एक व्यक्ति की स्प्रे के प्रभाव से मौत हो गई। वीरवार दोपहर बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
हेड कांस्टेबल सोमबीर ने बताया कि किष्कंधा निवासी देवेंद्र (39) बुधवार को स्प्रे करने के लिए खेत में गया था। शाम तक भी जब वह नहीं लौटा तो उसका भाई पवन उसे बुुलाने के लिए खेत में पहुंचा। यहां पवन को देवेंद्र अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद