फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर बोर्ड चेयरमैन को पेपर सॉल्व करता मिला युवक, मोबाइल छोड़ा भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 10वीं ओर 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया ड्यूटी स्टाफ पर भारी है। नकलची परीक्षार्थी पेपर शुरू होते ही परीक्षा केंद्र के अंदर से प्रश्नपत्र को मोबाइल में फोटो खींचवाकर आउट करवा रहे हैं और इसके बाद उनके साथी पर्चियां तैयार कर अंदर पहुंचा रहे हैं। वीरवार को शिक्षा बोर्ड चेयरमैन को बिरही कलां परीक्षा केंद्र के गेट पर एक युवक प्रश्नपत्र सॉल्व करता मिला। उक्त युवक तो वहां से भागने में कामयाब रहा, लेकिन मोबाइल वहीं छोड़ गया। बोर्ड चेयरमैन ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की तो पेपर किसी अन्य के पास भेजने की भी पुष्टि हो गई। परीक्षा केंद्र सुपरिटेंडेंट ने इस संबंध में सदन थाना पुलिस को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर साढ़े 12 से तीन बजे तक दसवीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में खूब नकल हुई। बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह को औचक निरीक्षण के दौरान जिले के तीन केंद्रों पर परीक्षा की गरिमा तार-तार होती मिली। बोर्ड चेयरमैन को छपार, बिरही कलां और बरसाना परीक्षा केंद्र पर भारी बाहरी हस्तक्षेप मिला। इतना ही नहीं, बोर्ड चेयरमैन जब बिरही कलां परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो गेट के समीप ही एक युवक बाइक पर बैठकर पेपर हल करता मिला। उड़नदस्ते को देखकर उक्त युवक तो वहां से भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल वहीं रह गया।
बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह ने मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच की तो यह किसी प्रदीप नामक युवक का मिला। इतना ही नहीं इस मोबाइल में एक कांटेक्ट नंबर मिला जो कार्तिक मैथ के नाम से था। इस नंबर पर जब्त किए गए मोबाइल से प्रश्नपत्र डाला गया था और कार्तिक मैथ वाले नंबर से प्रदीप के नंबर पर सॉल्व किया गया पेपर डाला गया था। बोर्ड चेयरमैन ने इस पर संज्ञान लेते हुए ड्यूटी स्टाफ को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि इन तीनों केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए दो यूएमसी -
वीरवार को आयोजित सामाजिक विज्ञान के पेपर में भी उड़नदस्तों का दबदबा बना रहा। बोर्ड चेयरमैन समेत एसडीएम और डीईओ फ्लाइंग लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता सदस्य जयकरण ने बताया कि वीरवार को दादरी जिले में दो यूएमसी बनाए गए।
- पुलिस फोर्स की कमी से नहीं रुक रहा बाहरी हस्तक्षेप -
बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि दादरी जिले के परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स की कमी खल रही है और इसके चलते बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक पा रहा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दादरी डीसी प्रदीप गोदारा से उन्होंने बात की है और डीसी ने फोर्स बढ़ाने की मांग एसपी दीपक गहलावत से की है। बोर्ड चेयरमैन के अनुसार शुक्रवार से जिले के परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्रों की दीवारों को नुकसान पहुंचा रहा नकल माफिया -
परीक्षा केंद्र के अंदर बने कमरों तक नकल पहुंचाने के लिए नकल माफिया दीवारों को नुकसान पहुंचा रहा है। दीवार पर चढ़ने के लिए ईंटें निकाल दी जाती हैं ताकि बाहर से परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचने और फिर वापस बाहर आने की राह आसान हो जाए। शहर के राजकीय कन्या स्कूल की दीवार में नकल माफिया ने 12 जगह से ईंटें निकाली हैं।
-------
वर्जन::
प्रश्न पत्र हल करने के मामले में बिरही कलां परीक्षा केंद्र सुपरिटेंडेंट ने हमें शिकायत सौंपी है। मामले की जांच जारी है। नियमानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- रामसिंह, सदर थाना प्रभारी।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें