फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा झूठ बोलै है, मैं तो पूरी जेल काट कै आ ग्या : चौटाला

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते ओमप्रकाश चौटाला । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने मेरे जेल जाने के बाद भी मुश्किल की। मैं तो पूरी जेल काट कै आ ग्या। हमारे कार्यकाल में नहीं हुड्डा के कार्यकाल में ही एफआईआर हुई। यह पहला ऐसा मामला था, जिसमें शिकायत करने वाले को भी 10 साल जेल काटनी पड़ी। शिकायत करने वाला इंसाफ मांगता है मगर यहां तो उसे भी जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो रविवार को चरखी दादरी में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। कृषि कानूनों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कानून बनाए प्रदेश सरकार ने उसे बदलने की बजाए और गलत कानून लागू कर दिए। आज धरनों पर 36 बिरादरी के लोग विरोध कर रहे है और सरकार का पतन निश्चित है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव के बाद प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे और इनेलो की सरकार बनेगी। चुनाव में बुरी हार के डर के चलते ही आज लुटेरों की सरकार ऐलनाबाद का उप चुनाव कराने में डर रही है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बिना नाम लिए जजपा नेताओं पर भी देवीलाल की ओर से लगाए इनेलो रूपी पेड़ के फल चोरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें