बाढड़ा थाने में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी। संवाद
बाढ़डा। गांव जेवली में बाबा प्रीतम दास मंदिर के पास दो बाइकों के आमने सामने कि टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव आदमपुर निवासी राजकुमार अपने भतीजे के साथ अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव जेवली मे बाबा प्रीतम दास मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें राजकुमार को गंभीर रूप से चोट लगी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जबकि भतीजे को मामूली चोटें लगी हैं। वहीं हादसे में दूसरा बाइक सवार साहिल पुत्र सुखबीर, निवासी बिरही कलां भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पीसीआर 112 मौके पर पहुंच गई और घायलों को बाढ़डा पीएचसी लेकर पहुंची। तब तक हादसे में घायल हुए राजकुमार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए राजकुमार का शव दादरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।