फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की ‘ताकत’ में नहीं तेल, सीवर व्यवस्था फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जै
विज्ञापन

चरखी दादरी। दो माह से सीवर लाइन की सफाई करने वाली जैटिंग मशीन में तेल नहीं है, जिसके कारण शहर की सीवर व्यवस्था फेल हो गई है। जगह-जगह सीवर लाइनें ब्लॉक हैं, लेकिन तेल के बजट के अभाव में खड़ी जैटिंग मशीन धूल फांक रही है। शहर में 35 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और एक हजार से अधिक मैनहोल हैं। विभाग के लिए मशीन के बिना इनकी सफाई करना मुश्किल बना हुआ है। इस समय शहर के वार्डों व मेन बाजारों में सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है, जिसके चलते शहर की 60 प्रतिशत आबादी परेशानियां झेलने को विवश है।
सीवर सफाई की जैट मशीन पिछले दो माह से खड़ी है। मशीन से ही मैनहोल की सफाई के साथ ब्लॉकेज खोली जाती है। शहर में पशु डेयरियां भी चल रही हैं, जिनसे सीवर लाइनें कचरा व पशुओं के गोबर के चलते ब्लॉक रहती हैं और इन्हें जैटिंग मशीन से ही खोला जाता है। कुछ दिन पहले बारिश की वजह से झज्जर घाटी एरिया में सीवर लाइन धंस गई थी, जिससे तीन किलोमीटर लंबी लाइन जाम हो गई।
विज्ञापन

------
एक घंटे में 6 लीटर तेल की होती है खपत -
अब जैट मशीन खराब होने से सीवर लाइनों की सफाई का कार्य बंद पड़ा है। मशीन एक घंटा में पांच से छह लीटर तेल की खपत करती है। तेल के अभाव में मशीन को खड़ी करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेल का बजट नहीं मिलने की वजह से दिक्कत बन रही है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं। बड़ी मुश्किल से जिला को यह मशीन मिल सकी थी। अब इसका फायदा शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है। आए दिन लोग सीवर संबंधी शिकायतें लेकर विभाग कार्यालय पहुंच रहे हैं।
- 100 से अधिक मैनहोल ओवरफ्लो
शहर की आबादी करीब 80 हजार है जबकि वार्डों की संख्या 21 है। इस समय कर वार्ड में पांच से छह सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं जिसके चलते लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। पूरे शहर की अगर बात करें तो ओवरफ्लो हो रहे सीवर मैनहोल की संख्या 100 से अधिक है। जैटिंग और सुपर शकर मशीन से ही सीवर ब्लॉकेज का समाधान संभव है और विभाग के पास खुद की सुपर शकर मशीन नहीं है जबकि पिछले दो माह से जैटिंग मशीन भी शो-पीस बनी हुई है।
- इन कॉलोनियों में बनी है दिक्कत
इस समय एमसी कॉलोनी, पूर्ण मार्केट, प्रेम नगर कॉलोनी, ढाणी ओवरब्रिज एरिया, तिकोना पार्क क्षेत्र, मेन बाजार, दिल्ली रोड सहित कई भागों सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है। सीवर का पानी एसटीपी तक नहीं पहुंच पा रहा है और सड़कों पर ही भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी आ रही है। इससे दिनभर माहौल दुर्गंधमय बना रहता है। सीवर नालों की भी सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन -
विभाग का डीडीओ कोड बंद है। डीडीओ कोड खुलने पर बात बनेगी। डीडीओ कोड बंद होने से काफी कर्मचारियों का वेतन भी रुका हुआ है। यह अड़चन दूर होते ही जैटिंग मशीन से सीवर ब्लॉकेज खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- जगदीशचंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग, एसडीओ।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें