फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन अभियान: 62 वाहनों के किए चालान, अलग-अलग मामलों में 11 आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान : 62 वाहनों के किए चालान, अलग-अलग मामलों में 11 आरोपी पकड़े
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला पुलिस ने वीरवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसके तहत रात दस से सुबह चार बजे तक जिला की 80 फीसदी पुलिस फोर्स सड़कों पर रही। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ढाणी फौगाट में तीन दिन पहले फायरिंग करने का आरोपी भी शामिल है। वहीं, पुलिस ने दो सट्टा खाइवालों समेत शराब की अवैध बिक्री करने के आरोपी को भी गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशों पर वीरवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 जगहों पर नाकाबंदी की गई और वहां से गुजरने वाले 890 वाहनों को रुकवाकर जांचा गया। अभियान के दौरान जिला पुलिस टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि छह घंटे के अंदर पुलिस ने 135 सार्वजनिक स्थानों की जांच की। मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर 62 वाहनों के चालान किए गए जबकि एक वाहन को जब्त किया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान 19 लोगो के पर्चे अजनबी काटे गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ढाणी फौगाट में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने देसी पिस्तौल समेत काबू कर लिया। उसके अलावा अवैध शराब की बिक्री करने पर भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी शराब आठ बोतलें बरामद हुईं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर सरेआम शराब का सेवन करने पर छह आरोपियों को काबू किया और इनके अलावा दो सट्टा खाइवालों को भी गिरफ्तार कर उनसे 2500 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

भागवी के युवक भी शामिल थे फायरिंग में
ढाणी फौगाट निवासी रणधीर पर फायरिंग करने के आरोपी रोहित को पुलिस ने ढाणी फौगाट नहर पुल के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि फायरिंग की घटना में भागवी निवासी विजयपाल व बिट्टू भी उसके साथ थे। उससे एक देसी पिस्तौल और खोल भी बरामद हुआ। आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें