फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी मुजफ्फरनगर महापंचायत: सोमबीर सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी मुजफ्फरनगर महापंचायत : सोमबीर सांगवान
विज्ञापन

चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को भी कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी जिले के किसानों का धरना जारी रहा। धरना संयोजक समिति ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत पर विचार-विमर्श किया। सांगवान खाप 40 के प्रधान व दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि मुज्जफरनगर की प्रस्तावित महापंचायत किसान आंदोलन के लिए विजय गाथा लिखने जा रही है और ये इस आंदोलन का टर्निंग प्वाइंट होगी। इसलिए सभी खापें, किसान व अन्य जनसगंठन इस महापंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। वहीं, किसानों के गैस सिलिंडर के दाम में 25 रुपये बढ़ोतरी करने पर नारेबाजी कर रोष जताया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग दुखी है और महंगाई आसमान छू रही है। आए दिन पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। आज भी गैस के 25 रुपये रेट बढ़ाए गए हैं। खाद्य तेलों का भाव पिछले एक वर्ष में 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। गरीबों का निवाला छीन कर पूंजीपतियों की जेब भरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश में किसान के टमाटर पांच रुपये किलो भी कोई नहीं ले रहा है। टमाटर उत्पादक बर्बाद हो रहे हैं और केंद्र सरकार कोई हस्तक्षेप नही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितलाना टोल पर 251वें दिन धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप 40 से नरसिंह सांगवान डीपीई, फौगाट खाप से धर्मबीर समसपुर, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड, किसान नेता गंगाराम श्योराण, कमल प्रधान, महिला नेत्री सरोज श्योराण, रजनी डोहकी, राजबाला कितलाना व संतोष देशवाल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद, सूरजभान सांगवान, सुरेंद्र कुब्जानगर, महीपाल आर्य, सुबेदार सतबीर सिंह, मा. कर्ण सिंह, जगदीश हुई, मा. सुरेंद्र व जयप्रकाश गौरीपुर, रामफल देशवाल, आजाद अटेला, सत्यवान, श्रीचंद, मास्टर अत्तर सिंह, पोपी, महेंद्र व कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें