फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बाजार ने छूआ एक करोड़ का आंकड़ा, पिछले साल से दोगुना कारोबार

विज्ञापन
स्टॉल पर सजीं राखियां और खरीद करती युवती। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर इस बार बाजार चमका। पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुना कारोबार हुआ और कपड़ा, राखी, मिठाई और किराना मार्केट का कारोबार एक करोड़ का आंकड़ा छू गया। व्यापारियों के अनुसार रविवार का असर रहा, वरना कारोबार डेढ़ करोड़ तक पहुंचता। इस बार अगर जिले की बात करें तो बीस लाख की राखियां बिकी हैं। 90 प्रतिशत विक्रेता दिल्ली सदर बाजार से राखी लेकर आए थे। सबसे अधिक डिमांड इस बार लाइट, कार्टून और नग वाली राखियों की रही।
विज्ञापन

पिछले साल की अगर बात करें तो दादरी बाजार में 50 लाख पर कारोबार पर सिमट गया था। इस बार रविवार केे बावजूद कारोबार बढ़कर एक करोड़ पहुंच गया। व्यापारी इसे उम्मीद से मंदा मान रहे हैं, लेकिन पिछले साल की तुलना में वो इस कारोबार से संतुष्ट हैं। नगर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान रविंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि रविवार को राखी, कपड़ा, मिठाई और किराना स्टोर पर ही ग्राहकों की भीड़ रही। इलेक्ट्रोनिक समेत अन्य मार्केट से ग्राहकों की भीड़ गायब रही।
वहीं, राखी विक्रेताओं का कहना है कि शनिवार को आई बारिश के बाद से ग्राहकों की संख्या कम हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक स्टॉल पर करीब 15 से बीस हजार की राखियां बिकी हैं। पिछले साल चार से पांच हजार तक की बिक्री हुई थी। इस बार बच्चों ने कार्टून और लाइट वालीं जबकि महिलाओं ने लुम्बा राखी की अधिक खरीदारी की। दादरी बाजार में पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां बिकी। इस बार चांदी की राखियों की डिमांड काफी कम रही। बमुश्किल 100 चांदी की राखी जिले में बिकी हैं और इसकी पुष्टि स्वर्णकार संघ प्रधान सुरेश सोनी ने की। उन्होंने बताया कि साल दर साल चांदी की राखियों का क्रेज कम हो रहा है। वहीं, कपड़ा मार्केट में इस बार करीब 50 लाख का कारोबार हुआ। सबसे अधिक बिक्री सूटों की हुई। इसी प्रकार मिठाई मार्केट में करीब 12 लाख रुपये का कारोबार हुआ और किराना मार्केट का कारोबार करीब आठ लाख रुपये हुआ। इन मार्केट के व्यापारी इस कारोबार से काफी हद तक संतुष्ट हैं क्योंकि पिछले साल उन्होंने बेहद आर्थिक मंदी की मार झेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें