फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत: 1301 मामलों में से 699 का किया निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें एडीजे हेमंत यादव, जेएमआईसी राजीव कुमार व जेएमआईसी मुकेश कुमार की कोर्ट में मामलों की सुनवाई हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य दंडाधिकारी सीजेएम शिखा यादव ने बताया कि मौके पर फौजदारी, दीवानी, व्हीकल एक्ट आदि के कुल 1301 मामले रखे गए। दोनों पक्षो की आपसी रजामंदी से 699 केसों का निपटान किया गया।
विज्ञापन

सीजेएम शिखा यादव ने बताया कि लोक अदालत में एक करोड़ 45 लाख 74 हजार रुपये जुर्माना राशि और अवॉर्ड पास किया गया। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति से केसों के निपटान के लिए लोक अदालत आयोजित की जाती है। इसमें जरिये सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि एक बार लोक अदालत में फैसला होने के बाद अन्य कहीं अपील नहीं की जा सकती। इस मौके पर अधिवक्ता मोहित शर्मा, मंदीप कुमार, दीपक सांगवान, सौरभ, सहायक आशु कुमार, पंकज कुमार, पीएलवी रोहताश शर्मा, विकास सांगवान, प्रशिक्षु कोमल, रीडर विवेक कुमार, अरुण कुमार, रविकांत, राकेश ठुकराल, कमल, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें