चरखी दादरी। जिला प्रशासन ने 2022 के नए कलेक्टर रेट वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में शहर की आवासीय बस्तियों में जमीन के रेट तीन से दस हजार रुपय जबकि व्यवसायिक जमीन के रेट तीन से सात रुपये प्रति वर्गगज बढ़े हैं। नए कलेक्टर रेट के अनुसार रोहतक गेट ये अनाज मंडी गेट तक आवासीय रेट शहर में सबसे अधिक है। जबकि आवासीय बस्तियों में सबसे कम रेट वाल्मीकि बस्ती और बधवाना गेट से गामड़ी रोड पर है। वहीं, व्यावसायिक रेट नई सब्जी मंडी और अनाज मंडी में सबसे अधिक हैं। नए कलेक्टर रेट पर आपत्ति और दावे दर्ज करवाने के लिए लोगों को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
2021-22 के कलेक्टर रेट के मुताबिक नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी में जमीन का व्यवसायिक रेट सबसे अधिक 90 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। वहीं, रविदास बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, बधवाना गेट से गामड़ी रोड और मथुरी घाटी से गुदड़िया कॉलोनी रोड पर 15 हजार रुपये प्रति वर्गगज सबसे कम व्यवसायिक रेट है। अब अगर आवासीय रेट की बात करें तो रोहतक गेट से अनाज मंडी गेट पर प्रति वगर्गज 35 हजार रुपये तय किया गया है जो सबसे अधिक है। शहर की वाल्मीकि बस्ती और बधवाना गेट से गामड़ी रोड पर आवासीय और व्यवसायिक रेट सबसे कम है। यहां कॉमर्शिलय उपयोग के लिए 15 हजार और आवासीय उपयोग के लिए दस हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन का रेट निर्धारित है। अगर किसी को नए कलेक्टर रेट पर आपत्ति है या फिर कोई सुझाव देना चाहता है तो वह 30 नवंबर तक दर्ज करवा सकता है।
जानिए....नए रेट तय होने के बाद किस क्षेत्र में कितने बढ़े कलेक्टर रेट
शहर के इन क्षेत्रों में 25 से 35 हजार है कलेक्टर रेट
जगह आवासीय रेट 2021 आवासीय रेट 2022
रोहतक गेट से अनाज मंडी गेट -25000-35000
नप कार्यालय से काठमंडी - 18000- 25000
अनाज मंडी- 18000-25000
जीवन सिंह जैन मार्ग से तिकोना पार्क- 18000-25000
तिकोना पार्क से सीसीआई बाईपास- 18000-25000
रेलवे स्टेशन से पुराना बस स्टैंड- 18000-25000
रोहतक चौक से रेलवे फाटक- 18000-25000
नप कार्यालय से भिवानी रोड पर माइनर तक-16000-25000
एमसी कॉलोनी- 15000-25000
इन कॉलोनियों में 15 से 25 हजार के बीच है कलेक्टर रेट
जगह आवासीय रेट 2021- आवासीय रेट 2022
तिकोना पार्क से सीसीआई बाईपास- 10000- 15000
रेलवे फाटक से रावलधी चुंगी- 10000-15000
महेंद्रगढ़ बाईपास से तिकोना पार्क-10000-15000
गांधी नगर- 10000-15000
रोहतक चौक से हाई स्कूल-9000-15000
रंगली मंदिर से गर्ल्स कॉलेज- 10000-18000
गोशाला चौक से महेंद्रगढ़ चुुंगी- 10000-18000
चिड़िया मोड़ से नहर तक- 10000-15000
इन क्षेत्रों में 10 से 15 हजार तक तय हुए नए कलेक्टर रेट
जगह -आवासीय रेट 2021- आवासीय रेट 2022
महेंद्रगढ़ बाईपास से भिवानी चौक- 7000- 12000
घिकाड़ा रोड- 8000- 15000
ढाणी रोड- 7000- 12000
सैनीपुरा -8000- 13000
बालावाला जोहड़ से रामदास नगर- 8000-13000
रविदास बस्ती- 6000- 10000
वाल्मीकि बस्ती- 6000- 10000
बधवाना गेट से गामड़ी तक- 7000- 10000
चरखी गेट से राधा स्वामी आश्रम- 8000- 12000
पुराना शहर- 9000- 12000
भिवानी चौक से पावर हाउस-8000- 12000
रोहतक रोड से दिल्ली बाईपास- 8000- 12000
हाई स्कूल से गोशाला दरवाजा- 8000- 12000
मथुरी घाटी से गुदडीया कॉलोनी- 8000- 13000
हाई स्कूल से चरखी दरवाजा-8000- 12000
लाला रामप्रसाद मार्ग- 8000- 12000
नए कलेक्टर रेट अपलोड कर दिए हैं
दादरी जिला की बेवसाइट पर नए कलेक्टर रेट अपलोड कर दिए गए हैं। कलेक्टर रेट की आपत्ति या सुझाव 30 नवंबर तक एसडीएम कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं और इसके बाद कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।
प्रदीप गोदारा, जिला उपायुक्त, चरखी दादरी