फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी र्स्प्धा: रोमांचक मैच में बिहार ने दिल्ली को एक अंक से हराया

विज्ञापन
अपने पाले में आए केरला के रेडर को पकड़ने का प्रयास करते प्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी में आयोजित 68वीं नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी विभिन्न राज्यों की टीम ने अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। सुबह के सत्र में बिहार और दिल्ली के बीच खेला गया मैच काफी रोचक रहा और इस मुकाबले में बिहार ने दिल्ली की टीम को एक अंक के अंतर हराया। वहीं, गोवा ने त्रिपुरा को 57-32 के अंतर से, महाराष्ट्र ने छतीसगढ़ को 29-13 के अंतर से हराया। इसके बाद लीग स्तर के दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने असम को 42-22 के अंतर से व त्रिपुरा ने केरल की टीम को 67-28 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पूल ए से रेलवे व तमिलनाडू ,पूल बी से हिमाचल प्रदेश व पश्चिम बंगाल, पूल सी से पंजाब व झारखंड, पूल डी से हरयिाणा व कर्नाटका, पूल ई से बिहार व दिल्ली, पूल एफ से महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़, पूल जी से राजस्थान व गुजरात, पूल एच से गोवा व आंध्र-प्रदेश की टीमों ने अगले राउंड में जगह बनाई है।
हरियाणा की टीम ने लीग स्तर के मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते और अपने पूल में पहले पायदान पर रही। हरियाणा की टीम का अगला मैच दिल्ली की टीम से होगा। यह मैच जीतने वाली टीम ही अगले राउंड में जगह बना पाएगी।
विज्ञापन

इन टीमों ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह -
सुबह के सत्र मेेें लीग स्तर के मैच खेले जाने के बाद शाम को प्री क्वार्टर के मैच खेले गए। इन मैचों में गत चैंपियन रेलवे ने आंध्रप्रदेश की टीम को 57-15 के स्कोर से रौंदते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा बिहार ने कर्नाटक की टीम को 29-22 के स्कोर से, राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 38-21 के स्कोर के साथ, पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 49-21 के स्कोर के साथ, हिमाचल प्रदेश की टीम ने गुजरात की टीम को 46-15 के स्कोर के साथ व महाराष्ट्रा की टीम ने झारखंड की टीम को 40-28 के स्कोर के साथ हराकर मैच अपने नाम किए और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें