फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सोने-चांदी के गहने और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव पिचोपा कलां के एक मजदूर के घर से चोर सोना व चांदी के गहनों समेत मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत अटेला कलां चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर अज्ञात के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पिचोपा कलां निवासी जयपाल ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। वह और उसका छोटा बेटा सुमित साथ में एक ही घर में रहते हैं। सुमित अटेला में ट्रक चालक है। उसका बेटा गाड़ी लेकर गया हुआ था, जबकि घर पर वो अकेला था। सुबह जब वो उठा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला। जब वो अंदर पहुंचा तो वहां रखे एक बॉक्स का ताला टूटा था। अनहोनी का अंदेशा होने पर उसने बॉक्स की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और कमरे में रखा एक मोबाइल चोरी मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को देकर चोरी हुए मोबाइल व गहनों को बरामद करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें