फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12-14 आयुवर्ग के वैक्सीनेशन में गुरुग्राम पहले तो नूंह 22वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कोरोना की एक और लहर देश के कई हिस्सों में अपना असर दिखा रही है तो दूसरी ओर प्रदेश में किशोरों के वैक्सीनेशन की रफ्तार थम सी गई है। प्रदेश की ओवरऑल स्थिति देखें तो 12 से 14 आयुवर्ग में 9 69 लाख बच्चे कवर किए जाने थे, लेकिन अब तक 3,39325 को पहली और महज 54922 को दूसरी डोज लगी है। प्रदेश में इस आयुवर्ग में पहली डोज का 35 और दूसरी डोज का महज छह प्रतिशत टारगेट की हासिल हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है।
12 से 14 आयुवर्ग के बच्चो को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में गुरुग्राम सबसे आगे है। यहां 67 प्रतिशत किशोरों को पहली ओर 18 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस सूची में फरीदाबाद दूसरे नबर है। यहां 63 प्रतिशत को पहली और 10 प्रतिशत को दूसरी डोज दी जा चुकी है। चरखी दादरी इस मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां 55 प्रतिशत को पहली और 14 प्रतिशत को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

12 से 14 आयुवर्ग में नूंह सबसे फिसड्डी है। नूंह में महज तीन प्रतिशत को पहली और एक प्रतिशत को दूसरी डोज लगी है। जींद, फतेहाबाद, सोनीपत, हिसार, सिरसा, भिवानी व महेंद्रगढ़ जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि शिक्षा विभाग से साथ नहीं मिल पा रहा है और इसके चलते वैक्सीनेशन धीमी गति से हो रहा है।
जानिए....12 से 14 आयुवर्ग में किस जिले की क्या है स्थिति
क्र.सं.- जिला- पहली डोज के पात्र- कवर हुए (प्रतिशत में)- दूसरी डोज के पात्र- अब तक कवर हुए (प्रतिशत में)
1- गुरुग्राम- 85530-67 प्रतिशत- 15177- 18 प्रतिशत
2- फरीदाबाद- 77140- 63 प्रतिशत- 2675- 10 प्रतिशत
3- चरखी दादरी- 19070- 55 प्रतिशत- 2675-14 प्रतिशत
4- पंचकूला- 21020- 52 प्रतिशत- 800- 4 प्रतिशत
5- करनाल- 53480- 48 प्रतिशत- 5476- 10 प्रतिशत
6- कुरुक्षेत्र- 35490- 44 प्रतिशत- 1607- 5 प्रतिशत
7- पलवल- 41150- 43 प्रतिशत- 2260- 5 प्रतिशत
8- पानीपत- 44610- 41 प्रतिशत- 1879- 4 प्रतिशत
9- रेवाड़ी- 33030- 41 प्रतिशत- 1934- 6 प्रतिशत
10- यमुनानगर- 44610- 39 प्रतिशत- 1842- 4 प्रतिशत
11-अंबाला-40140- 32 प्रतिशत- 1498- 4 प्रतिशत
12-झज्जर- 33410- 27 प्रतिशत- 1265- 4 प्रतिशत
13- कैथल- 38320- 26 प्रतिशत- 1748- 5 प्रतिशत
14- रोहतक-37560- 26 प्रतिशत- 2185- 6 प्रतिशत
15-भिवानी- 38950- 24 प्रतिशत- 1641- 4 प्रतिशत
16- सिरसा- 44800- 23 प्रतिशत- 1527- 3 प्रतिशत
17- सोनीपत- 53920- 20 प्रतिशत- 1382- 3 प्रतिशत
18- हिसार- 53480- 20 प्रतिशत- 747- 1 प्रतिशत
19-महेंद्रगढ़- 53300-16 प्रतिशत- 656- 1 प्रतिशत
20- फतेहाबाद- 37750- 15 प्रतिशत- 671- 2 प्रतिशत
21- जींद- 44490- 13 प्रतिशत- 392- 1 प्रतिशत
22- नूंह- 37750- 3 प्रतिशत- 21- 0 प्रतिशत
12 से 14 आयुवर्ग के किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के मामले में 18 जिले तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। गुरुग्राम में अधिकतम 18 प्रतिशत, चरखी दादरी में 14 प्रतिशत और फरीदाबाद व करनाल में 10 प्रतिशत पात्रों को दूसरी डोज लगी है। इसके अलावा प्रदेश के 18 जिले दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से हमें सहयोग नहीं मिल रहा है और इसकी जानकारी हम उच्चाधिकारियों को दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों को कवर किया जाए। इसके लिए हमारी टीमें घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कर रही हैं।
-= डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन प्रभारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें