फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए न्यायिक विभाग को हस्तांतरण होगी एचएसवीपी की 25.69 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू ने दादरी नगर के चिड़िया रोड पर सचिवालय के साथ ही बनने वाले कोर्ट कॉम्प्लेक्स को लेकर बातचीत की। इस संदर्भ में 15 जून को अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिलास्तरीय न्यायिक परिसर के लिए एचएसवीपी की 25.69 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास है, जिसका हस्तांतरण न्यायिक विभाग को किया जाना है। इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 15 जून को अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें शहरी विकास प्राधिकरण, नगर योजनाकार, भूमि अधिग्रहण अधिकारी, राजस्व विभाग, लोकनिर्माण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

एडीजे जसबीर सिंह कुंडू ने कहा कि जिलास्तर पर न्यायिक परिसर का निर्माण करवाया जाना अति आवश्यक है। दादरी में कोर्ट कॉम्प्लेक्स, न्यायिक अधिकारियों के लिए रिहायश व अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, लाइब्रेरी आदि के लिए अभी पर्याप्त स्थान नहीं है। नया भवन बन जाए तो सभी अधिकारियों, अधिवक्ताओं व आम नागरिकों को सुविधा होगी। इस अवसर पर एचएसवीपी से सुभाष धनखड़, डीटीपी से सहायक सुभाषचंद्र उपस्थित रहे।
- मौजूदा भवन का दायरा पड़ रहा छोटा, चैंबर भी कम
मौजूदा कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दायरा इस समय छोटा पड़ रहा है जिसके चलते कुछ कोर्ट भी शुरू नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा यहां अधिवक्ताओं की संख्या के लिहाज से चैंबर नहीं हैं जिसके चलते अधिवक्ता परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें