फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते ने एटीएम बदलकर खाते से निकलवाए दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। अटेला नया निवासी पूर्व सैनिक ने अपने पोते पर ही धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर खाते से दो लाख रुपये निकलवाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर अटेला कलां चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अटेला नया निवासी हरि सिंह ने शिकायत में बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त है। उसने बताया कि उसका खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में है। इस खाते में उसकी पेंशन आती है। हरि सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी ने विगत छह दिसंबर को उसके पोते को रुपये निकलवाने के लिए एटीएम दिया था। आरोप है कि पोते ने एटीएम बदलकर पत्नी को दे दिया और खाते से रुपये न निकलने की बात कही।
हरि सिंह ने बताया कि विगत 18 दिसंबर को वह बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर लाया तो बैंक अधिकारियों ने उसके खाते में 82 हजार रुपये की नकदी शेष बताई। हालांकि उसके खाते में दो लाख 82 हजार रुपये होने चाहिए थे। इस पर हरि सिंह ने पोते द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड बैंक में जाकर कर्मचारियों को दिखाया तो यह कार्ड उसका न होने की पुष्टि हुई। हरि सिंह की शिकायत पर पुलिस ने धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें