फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला स्टेनो के बैग से निकाली सोने की चैन, दो महिलाएं पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। दादरी से अपने गांव आने के लिए बस में सवार हुई एक महिला के बैग से दो महिलाओं ने सोने की चेन निकाल ली। मकड़ाना निवासी महिला को कुछ देर बाद ही वारदात का पता चल गया। इसके बाद उसने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी और ईआरवी टीम ने बस को रुकवाकर दोनों महिलाओं से चेन बरामद कर ली। वहीं, झोझूकलां थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी होडल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मकड़ाना निवासी मीनाक्षी स्टेनो के पद पर कार्यरत है और उसकी पोस्टिंग भिवानी में है। सोमवार शाम वो अपनी ड्यूटी कर भिवानी से दादरी आई रही थी। शाम करीब सवा छह बजे अपने गांव जाने के लिए दादरी बस स्टैंड से कनीना वाली बस में सवार हुई थी। मीनाक्षी के अनुसार बस में उसके पास दो महिलाएं बैठी थीं और उसने अपना बैग अपनी गोद में रखा हुआ था।
उक्त दोनों महिलाओं ने मौका पाकर बैग में रखी करीब दो तोला वजन की सोने की चेन निकाल ली। उक्त महिलाओं के वारदात करने के कुछ देर बाद ही मीनाक्षी को वारदात का आभास हो गया। इसके बाद उसने बैग की जांच की तो सोने की चेन नहीं मिली। उसने शोर मचाया तो चालक ने बस रोक ली। मीनाक्षी ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। दस मिनट के अंदर झोझूकलां थाना क्षेत्र में तैनात ईआरवी एचआर-99-0158 मौके पर पहुंची और मकड़ाना के समीप बस को रुकवा लिया। पुलिस टीम को देखकर दोनों महिलाएं सकपका गईं। पूछताछ करते ही उन्होंने चेन चुराने की वारदात कुबूल कर ली। इसके बाद उक्त महिलाओं ने पुलिस टीम को चुराई गई चेन सौंप दी। हालांकि चेन बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें झोझूकलां थाने ले आई। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- गोद में था बच्चा, दादरी से हुई थीं सवार
पूछताछ में आरोपी महिलाओं की पहचान होडल निवासी अन्नू और कोमल के रूप में हुई। उनके पास करीब पांच साल का बच्चा भी था। दोनों आरोपी महिलाएं दादरी बस स्टैंड से सवार हुई थीं और मौका पाते ही मीनाक्षी के बैग में रखी सोने की चेन पर हाथ साफ कर लिया। मकड़ाना से पहले ही वारदात का पता चलने पर दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनसे सोने की चेन बरामदगी हो गई है। दोनों आरोपी महिलाएं होडल की रहने वाली हैं।
-जसमेर गुलिया, इंस्पेक्टर एवं झोझूकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें