फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन : नाच गाकर किया बप्पा को विदा

विज्ञापन
नगर परिक्रमा के दौरान ढोलक की थाप पर नाचते श्रद्धालु। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर में गणेश उत्सव के अंतिम दिन लोगों ने भगवान गणेश को खुशी खुशी विदाई दी। रविवार शाम चरखी नहर पर हर्षोल्लास से गणपति विसर्जन किया गया। इससे पहले श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए और ढोल की थाप पर नाचते हुए वहां पहुंचे। शहर में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन से पहले परिक्रमा भी करवाई गई। हालांकि प्रशासन की तरफ से विसर्जन की जगह सुरक्षा के कोई बंदोबश्त नहीं किए। नहर पर शाम के समय दस प्रतिमाएं विसर्जित की गईं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से थी।
विज्ञापन

नगर के सभी मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं को ट्रैक्टर पर आकर्षक झांकियों में सजाकर भ्रमण करवाया और डीजे व ढोल पर नाचकर गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी वितरित किया। नागवान मोहल्ला, एमसी कॉलोनी, गांधी नगर और हीरा चौक क्षेत्र से लोग गणेश भगवान की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थान पर पहुंचे। हालांकि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालों की तुलना में काफी कम रही। शोभा यात्रा सरदार झाडू़ सिंह चौक रोड, परशुराम चौक और लोहारु चौक होते हुए चरखी नहर तक पहुंची। इसमें 150 से अधिक यात्री शामिल हुए। वहीं, एमसी कॉलोनी से निकाली गई यात्रा लोहारू रोड होते हुए चरखी नहर तक पहुंची। गांधी नगर से निकाली गई यात्रा बाजार से होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची। हीरा चौक से निकाली गई यात्रा मथुरी घाटी और लोहारू रोड के जरिये विसर्जन स्थल तक पहुंची। हालांकि पिछले सालों की तरह इस बार विसर्जन स्थल पर पुलिस या गोताखोर तैनात नजर नहीं आए जबकि श्रद्धालुओं में काफी बच्चे भी शामिल रहे।

इंद्रा कैनाल में गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें