फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की जन आक्रोश रैली, SRK ग्रुप ने बनाई दूरी, पोस्टर व बैनर पर नजर नहीं आए फोटो

Fri, 09 Feb 2024 05:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दादरी में हुई जन आक्रोश रैली में कहा कि सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर पूरे प्रदेश की जनता का तंग करने का काम किया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस राज में हरियाणा रोजगार और विकास के मामले में नंबर एक पर था, लेकिन गठबंधन सरकार के कार्यकाल में अब प्रदेश बेरोजगार, भ्रष्टाचार और महंगाई में नंबर एक पर है। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को दादरी की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा में युवाओं को दो लाख पक्की नौकरी और बुजुर्गाें को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बुजुर्गाें की पेंशन बंद हुई है जबकि गरीब का राशनकार्ड काटा गया है। सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर पूरे प्रदेश की जनता का तंग करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का दावा तो भाजपा पूरी नहीं कर पाई, लेकिन खेती की लागत को जरूर दोगुना कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में बनी खेल नीति से हरियाणा पूरे देश में छाया रहा। खेल नीति का खिलाड़ियों ने पूरा फायदा उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर सूबे व देश का नाम रोशन किया। दूसरी ओर विडंबना है कि जिन बेटियों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया, उन्हें सरकार के इशारों पर सड़कों पर घसीटा गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने न केवल हरियाणा को पीछे धकेला है, बल्कि हर वर्ग की उपेक्षा की है।
विज्ञापन


वहीं, रैली से किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा गुट ने दूरी बनाए रखी। वहीं, रैलीस्थल पर लगे पोस्टर व होर्डिंग्स पर इन नेताओं के फोटो व नाम नजर नहीं आए। हालांकि पूर्व सीएम स्वर्गीय बंसीलाल के पौत्र अनिरूद्ध चौधरी ने चौधरी सुरेंद्र सिंह अमर रहे का मंच से नारा जरूर लगवाया।

जजपा ने भ्रष्टाचार की फाइलें बंद करवाने के लिए किया गठबंधन: दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर तंज कसा। दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने 75 पार और जजपा ने भाजपा को यमुना पार भेजने का नारा दिया था। प्रदेश में 10 सीटें जीतने के बाद दुष्यंत चौटाला दिल्ली जा पहुंचे और भ्रष्टाचार की फाइलें दबवाने की शर्त रखकर भाजपा से गठबंधन कर लिया। जजपा ने 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन और प्राइवेट नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया है।

रैली के मंच से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की ये घोषणा

  • दो लाख युवाओं को पक्की नौकरी देंगे
  • बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देंगे
  • रसोई गैस सिलिंडर 500 रुपये से महंगा नहीं मिलेगा
  • डीजल पर लगाया गया वैट कम किया जाएगा।
  • किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी
  • पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी
  • हर गरीब परिवार का पीला कार्ड बनाया जाएगा
  • सभी जनविरोधी पोर्टल को बंद किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें