फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र दिल्ली से लाते थे नशे की गोलियां बेच रहे सगे भाइयों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरदार झाडू सिंह चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़े होकर नशा करने वाली गोली बेच रहे दो भाइयों को नारकोटिक्स टीम ने काबू किया है। दोनों के पास से 110 कैप्सूल और टेबलेट बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी नागवान मोहल्ला के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दादरी यूनिट शुक्रवार को रोहतक चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि नागवान मोहल्ला निवासी दो सगे भाई परमानंद और राज सिंह मीना मेडिकल स्टोर के सामने खड़े होकर नशा करने में प्रयुक्त होने वाली दवाएं बेच रहे हैं। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर के सामने खड़े दो व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम राज सिंह और परमानंद बताया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर दोनों की तलाशी ली गई। आरोपी परमानंद से प्रोक्सवेल स्पास के आठ कैप्सूल, जेपीज डीएस की 26 गोलियां बरामद हुईं। वहीं, आरोपी राज सिंह के पास से 32 कैप्सूल प्रोक्सवेल स्पास, 40 टेबलेट जेपीज स्पास और चार गोली अल्परासेफ की बरामद हुईं।
भागीरथ मार्केट से लाते थे नशीली दवाएं
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की नशीली दवाएं परमानंद और उसका पिता रामअवतार दिल्ली की भागीरथ मार्केट से लाते थे। इसके बाद दोनों भाई परमानंद और राज सिंह दादरी में इनकी बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें