फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा : किरण चौधरी

विज्ञापन
किरण चौधरी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। फरवरी में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हुई असामयिक बारिश और व्यापक ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार को अविलंब प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने बुधवार को विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि पिछले लंबे समय से किसानों पर प्रकृति ने कहर बरपाया है। मंहगी खाद, बीज और डीजल ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है, लेकिन कटाई से पहले ही बार- बार ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश उनके सपनों को चकनाचूर कर देती है। लगातार तीसरे साल किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इससे किसानों के आगे अपने बच्चों के लालन पालन के साथ गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें