फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट : महिलाओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव जगरामबास में पेयजल की समस्या को लेकर खाली मटकों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव जगरामबास में बोरिंग ट्यूबवेल खराब होने के कारण गांव में दो सप्ताह से पानी के सप्लाई नहीं हो रही। इसके चलते गांव में पेयजल संकट बना हुआ है और ग्रामीण पानी के लिए
विज्ञापन

दर- दर भटक रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीण महिलाओं ने रविवार को मटका फोड़ प्रदर्शन किया और समाधान के लिए बीडीपीओ व एसडीओ को ज्ञापन भेजकर सोमवार तक समय दिया है। समाधान न होने पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
गांव जगरामबास निवासी कुरड़ाराम, अतरसिंह, जंगबीर, ईश्वर सिंह, सोनू, छोटूराम, संतोष, रामरती, कमला, दयाकौर,सोमबीर ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल दो सप्ताह से खराब पड़ा है, लेकिन विभाग उनको कोरे आश्वासन दे रहा है। लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। दूर दराज के क्षेत्रों से सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे बीडीपीओ व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं अगर सोमवार तक ट्यूबवेल को ठीक नहीं करवाया गया, तो मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें