फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा लोकतंत्र विरोधी निर्णयों के खिलाफ एलान ए जंग : खाप अध्यक्ष

विज्ञापन
कस्बे के मुख्य चौक पर अस्थि कलश यात्रा के दौरान मौजूद किसान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। लखीमपूर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा बुधवार को बाढड़ा पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा के लिए कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में किसानों ने केद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
श्योराण खाप- 25 अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग और मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिरसा के डबवाली से यह कलश यात्रा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों को ऐसी अस्थि कलश यात्राएं निकालनी पड़ रही हैं। यह लोकतंत्र विरोधी निर्णयों के खिलाफ किसानों का ऐलान ए जंग है। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य कमल सिंह भिवानी व यात्रा संयोजक जोगेंद्र सिंह नैन ने कहा कि किसानों का संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित की बजाय तानाशाही नीतियों को लागू कर रही है, जिससे किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी व श्रमिक आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा, महासचिव हरपाल भांडवा, वरिष्ठ किसान नेता विद्यानंद हंसावास, प्रदेश सचिव जगतसिंह बाढड़ा, अनिल शेषमा, मीर सिंह जेवली, दिलबाग गोपी, राजकुमार हड़ौदी, प्रेरक एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष विनोद मांढ़ी, धर्मसेना जिलाध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, रणधीर पीटीआई, भारतीय किसान पार्टी अध्यक्ष महेंद्र जेवली, सीटू नेता सुमेर धारणी, छात्र नेता बलवान सिंह, विजय, जगदीश, कामरेड ओमप्रकाश, रामपाल आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें