फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दमकल व नगर परिषद टीम को साथ लेकर बाजरों में निकलीं डीसी ने चमकवाए चौक

Thu, 12 Oct 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं की नब्ज डीसी मनदीप कौर पकड़ चुकी हैं। पहले उन्होंने अतिक्रमण पर कार्रवाई करवाई तो अब उनका फोकस सुंदरीकरण पर है। इसके तहत ही वीरवार सुबह डीसी नगर परिषद और दमकल विभाग की टीम को साथ लेकर का निरीक्षण करने निकलीं। उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया बल्कि कर्मचारियों को तत्काल बदहाल चौक-चौराहों की सफाई में लगा दिया। डीसी की मौजूदगी में एक घंटे के अंदर चौराहों की दशा सुधारी गई।

शहर की दशा सुधारने के लिए डीसी मनदीप कौर स्वयं क्षेत्र में उतर गई हैं और बाजारों का जायजा लेते हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करवाने के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवा रही हैं। इस मुहिम में अब लोगों सहित दुकानदारों का भी सहयोग मिलने लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि गत रविवार को भी डीसी ने शहर का निरीक्षण किया था। उस दौरान उनकी नजर बदहाल पड़े शहर के मुख्य चौकों पर भी पड़ी थी। वीरवार सुबह डीसी दोबारा निरीक्षण के लिए निकलीं और इस बार उनके साथ दमकल और नगर परिषद की टीम भी मौजूद रही। डीसी बाजारों में विभिन्न चौकों की सफाई करवाती नजर आईं। जबकि अमूमन कम ही होता है कि कोई उपायुक्त स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर चौराहों की सफाई करवाते नजर आए।

- ये चौक चमकवाए
डीसी सुबह 9.30 बजे परशुराम चौक पहुंची और वहां पर फायर ब्रिगेड व नगर परिषद के कर्मचारियों के माध्यम से सफाई का कार्य शुरू करवाया। इस दौरान उन्होंने अपनी उपस्थिति में आंबेडकर चौक की भी सफाई करवाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड व नगर परिषद कर्मचारियों ने लाला लाजपतराय चौक, वाल्मीकि चौक, सरदार झाडू सिंह चौक और मेजबान चौक आदि की भी सफाई की।
विज्ञापन


- अपील : व्यवस्था में सुधार के लिए आगे आएं लोग
डीसी ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर लोगों को स्वयं सजग होना होगा। जन सहयोग से चौक-चौराहों को साफ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई सभी के लिए जरूरी है और सफाई रखकर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। लोगों को सफाई के कार्य में स्वयं आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें